मानवाधिकारों की संस्था ह्यूमन राइट्स वॉच ने यमन की अलमख़ा बंदरगाह पर सऊदी अरब के हमले को खुला युद्ध अपराध बताया है।
ह्यूमन राइट्स वॉच ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में यमन की अलमख़ा बंदरगाह पर सऊदी अरब के हमले को खुला युद्ध अपराध कहते हुए इस ग़ैर क़ानूनी हमले की जांच की मांग की है। इस रिपोर्ट के अनुसार, 24 जुलाई 2015 को सऊदी अरब के इस हवाई हमले में दसियों बेगुनाह यमनी नागरिक मारे गए।
ह्यूमन राइट्स वॉच की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में लोगों के घरों को भी बहुत नुक़सान पहुंचा। ह्यूमन राइट्स वॉच का कहना है कि उसे इस बात का कोई सुबूत नहीं मिला हैं कि इन घरों या बिजलीघर को सैन्य लक्ष्यों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।